Palamu: पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडेया और बगैया गांव के बीच एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही छतरपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन में जुट गई है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, जिसकी शिनाख्त के लिए पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ और प्रयास कर रही है.
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया सदर अस्पताल
शव को देखने से यह प्रतीत होता है कि युवक की हत्या पत्थर या किसी अन्य भारी वस्तु से वार करके की गई है. पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, ताकि हत्या की गुत्थी सुलझाई जा सके और दोषियों का पता लगाया जा सके. फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज रही है.

यह भी पढ़ें: धुनाबुरु पंचायत में श्रमिक निबंधन शिविर का आयोजन, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को दी गई योजनाओं की जानकारी
