Click Here
Click Here
Click Here

‘आकांक्षा’ के दूसरे राउंड की परीक्षा 21 को, इंजीनियरिंग, मेडिकल और क्लैट के लिए मिलेगी फ्री कोचिंग, जैक ने जारी किया शेड्यूल

Ranchi: झारखंड सरकार के महत्वाकांक्षी ‘आकांक्षा कार्यक्रम’ के जरिए इंजीनियरिंग, मेडिकल और क्लैट की फ्री कोचिंग पाने का सपना देख रहे विद्यार्थियों...

Ranchi: झारखंड सरकार के महत्वाकांक्षी ‘आकांक्षा कार्यक्रम’ के जरिए इंजीनियरिंग, मेडिकल और क्लैट की फ्री कोचिंग पाने का सपना देख रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है. प्रथम चरण की परीक्षा में बाजी मारने वाले छात्र-छात्राओं के लिए द्वितीय चरण (सेकंड फेज) की परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. आगामी 21 मई को राज्य मुख्यालय रांची के सेंट ऐनी गर्ल्स हाई स्कूल में यह निर्णायक परीक्षा आयोजित की जाएगी.

एडमिट कार्ड और परीक्षा का शेड्यूल 

झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, चयनित छात्र अपना प्रवेश पत्र परिषद की आधिकारिक वेबसाइट से 15 मई से डाउनलोड कर सकेंगे. परीक्षा का समय पूर्वाह्न 11:00 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक निर्धारित किया गया है.

कैसा होगा परीक्षा का पैटर्न 

• द्वितीय चरण की यह परीक्षा पूरी तरह बहुविकल्पीय होगी और ओएमआर शीट पर ली जाएगी.

• इंजीनियरिंग : भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और मानसिक योग्यता परीक्षा से 40-40 प्रश्न पूछे जाएंगे.

• मेडिकल: भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और मानसिक योग्यता परीक्षा के कुल 160 प्रश्न होंगे.

• क्लैट: इसमें अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, सामान्य अध्ययन और मानसिक योग्यता परीक्षा पर आधारित सवाल होंगे.

छात्रों को निर्देश 

छात्रों को विशेष निर्देश दिया गया है कि वे अपनी ओएमआर शीट पर प्रश्नपत्र की सीरीज (एस/टी/यू/वी) अनिवार्य रूप से भरें. ऐसा न करने पर मूल्यांकन नहीं किया जाएगा. विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे चयनित छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों तक समय रहते सूचना पहुंचाएं ताकि कोई भी मेधावी छात्र इस अवसर से वंचित न रह जाए.

ALSO READ: तमाड़ अस्पताल में आधी रात प्रशासन की दबिश, कर्मचारियों में अफरा-तफरी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *