Click Here
Click Here
Click Here

कान्यकुब्ज स्वर्णकार महासंघ ने डॉक्टर व इंजीनियर बनीं समाज की बेटियों को किया सम्मानित

Hazaribag: हजारीबाग कान्यकुब्ज स्वर्णकार महासंघ के जिला कार्यालय में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में समाज की...

Hazaribag: हजारीबाग कान्यकुब्ज स्वर्णकार महासंघ के जिला कार्यालय में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में समाज की उन बेटियों को शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने चिकित्सा और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सफलता हासिल कर समाज का मान बढ़ाया है.

मुख्य अतिथि ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्वर्णकार समाज के मुख्य संरक्षक सह हजारीबाग आरटीओ विजय कुमार उपस्थित हुए. उन्होंने सफल बच्चियों को सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज की उन्नति का एकमात्र मार्ग है. उन्होंने अभिभावकों से विशेष आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को जागरूक करें और उन्हें सही मार्गदर्शन दें ताकि वे समाज के लिए प्रेरणा बन सकें.

इन बेटियों ने बढ़ाया मान

सम्मानित होने वाली बच्चियों में जेएमएम नेता रामा सोनी की सुपुत्री ज्योति कुमारी (डॉक्टर) और मंडई निवासी अजय सोनी की सुपुत्री आशु कुमारी (इंजीनियर) शामिल रहीं. अपनी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इन बच्चियों ने इसका सारा श्रेय अपने माता-पिता और परिवार के सहयोग को दिया.

Read Also: अब टोल पर नहीं लगेगी लंबी लाइन! दिल्ली में लॉन्च हुआ हाईटेक बैरियर-फ्री सिस्टम

अतिथियों का हुआ भव्य स्वागत

कार्यक्रम की शुरुआत में कान्यकुब्ज स्वर्णकार महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों को शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया गया. इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोगों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

समारोह में इनकी रही गरिमामय उपस्थिति

इस गौरवपूर्ण क्षण के दौरान मुख्य संरक्षक विजय कुमार, संरक्षक डॉ. कैलाश वर्मा, रामा सोनी, अध्यक्ष कुलदीप वर्मा, महासचिव संजय कुमार, सचिव जितेंद्र सोनी, कोषाध्यक्ष रंजीत सोनी, उपाध्यक्ष राजकुमार सोनी, वीरेंद्र सोनी, कन्हैया सोनी, सुरेंद्र सोनी और विधि सलाहकार सत्य प्रकाश बबलू समेत समाज के कई प्रबुद्ध लोग मौजूद थे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *