बारात से लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

Palamu : छतरपुर थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव के पास बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की...

Palamu : छतरपुर थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव के पास बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, मृतकों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के सुआ कौड़िया गांव निवासी 22 वर्षीय किशन कुमार और गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र के बौलिया गांव निवासी 29 वर्षीय अनुज कुमार के रूप में हुई है.

बारात से लौटते समय सड़क हादसे में दो की मौत 

बताया गया कि दोनों युवक मंगलवार की शाम रिश्तेदार की बारात में शामिल होने लठेया गांव गए थे. बुधवार सुबह घर लौटने के दौरान मदनपुर के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, स्थानीय लोगों की सूचना पर छतरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Also Read : पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन पर CM हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जताया शोक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *