Click Here
Click Here
Click Here

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन पर CM हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जताया शोक

Ranchi: झारखंड की राजनीति के दिग्गज स्तंभ, गोमिया के पूर्व विधायक और एकीकृत बिहार एवं झारखंड सरकार में मंत्री रहे माधव लाल...

Ranchi: झारखंड की राजनीति के दिग्गज स्तंभ, गोमिया के पूर्व विधायक और एकीकृत बिहार एवं झारखंड सरकार में मंत्री रहे माधव लाल सिंह का निधन हो गया है. उनके निधन से राज्य के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इसे राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है.

CM हेमंत सोरेन ने दुख प्रकट किया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि माधव बाबू ने लंबे समय तक जनसेवा और सामाजिक जीवन में जो योगदान दिया, उसे सदैव याद रखा जाएगा. उन्होंने प्रार्थना की कि मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को यह दुःख सहने की शक्ति दें.

Also Read: सीबीएसई ने जारी किया 12 वीं का रिजल्ट, उमंग एप में देखें

बाबूलाल मरांडी ने बताया लोकप्रिय जननेता 

वहीं, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें एक लोकप्रिय जननेता बताते हुए कहा कि माधव लाल सिंह का जाना राजनीति जगत के लिए एक बड़ा शून्य पैदा कर गया है. मरांडी ने कहा कि उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में जनसेवा, सादगी और समर्पण का जो अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया, वह प्रेरणादायी है. माधव लाल सिंह की पहचान एक जमीनी नेता के रूप में थी, जिन्होंने दशकों तक क्षेत्र की जनता की आवाज बुलंद की. उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को नमन किया है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *