हेसल साइडिंग बंद होने से हजारों ट्रक खड़े, समाधान की मांग को लेकर धीरज प्रसाद साहू से मिला ट्रक ऑनर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल

Lohardaga : हेसल साइडिंग बंद होने से उत्पन्न गंभीर समस्या और ट्रकों के परिचालन पर पड़े व्यापक असर को लेकर लोहरदगा गुमला...

Lohardaga : हेसल साइडिंग बंद होने से उत्पन्न गंभीर समस्या और ट्रकों के परिचालन पर पड़े व्यापक असर को लेकर लोहरदगा गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल रांची स्थित आवास पर एसोसिएशन के संरक्षक सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू से मिला, प्रतिनिधिमंडल ने हेसल साइडिंग में बॉक्साइट लोडिंग एवं अनलोडिंग कार्य बंद रहने से ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोगों की परेशानी से अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान की मांग की, प्रतिनिधिमंडल ने संरक्षक को बताया कि हेसल साइडिंग में माल शिफ्टिंग का कार्य बंद होने के कारण वहां बॉक्साइट रखने की जगह नहीं बची है. इसके चलते हजारों ट्रक कई दिनों से खड़े हैं और ट्रकों का परिचालन पूरी तरह प्रभावित हो गया है. एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस समस्या का असर केवल ट्रक मालिकों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 40 से 50 हजार लोग प्रभावित हो रहे हैं. ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप होने से ड्राइवर, खलासी, मजदूर, छोटे व्यवसायी, ढाबा संचालक और अन्य कई लोगों की रोजी-रोटी पर संकट गहरा गया है.

हजारों ट्रक खड़े होने से बढ़ा संकट, कंपनी-ग्रामीण वार्ता में समाधान की उम्मीद

एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि लंबे समय से ट्रक खड़े रहने के कारण ट्रक मालिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. वाहन किस्त, बीमा, टैक्स और बैंक ऋण जैसी जिम्मेदारियों के बीच व्यवसाय पूरी तरह प्रभावित हो गया है. प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व सांसद से आग्रह किया कि वे कंपनी प्रबंधन से बात कर जल्द से जल्द ट्रकों का परिचालन शुरू कराने की दिशा में पहल करें, प्रतिनिधिमंडल ने यह भी सुझाव दिया कि यदि हेसल साइडिंग में बॉक्साइट रखने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं है, तो कंपनी लोहरदगा साइडिंग में ही ट्रकों से बॉक्साइट अनलोडिंग की प्रक्रिया शुरू करे, ताकि ट्रकों का संचालन पुनः आरंभ हो सके और लोगों को राहत मिल सके, इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि कंपनी प्रबंधन और ग्रामीणों के साथ उनकी बातचीत चल रही है तथा शीघ्र ही इस मामले का समाधान निकाल लिया जाएगा, उन्होंने कहा कि सभी पक्षों के बीच आपसी समन्वय और संवाद से ही समस्या का स्थायी हल संभव है.

ट्रांसपोर्ट व्यवसाय फिर से पटरी पर लौटेगा

धीरज प्रसाद साहू ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों से भी कंपनी और ग्रामीणों के साथ अपनी बातचीत जारी रखने की अपील की, उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही ट्रकों का परिचालन शुरू होगा और ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोगों को राहत मिलेगी, प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह, सचिव मुद्रिका यादव, कोषाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, सह सचिव मोहम्मद रहमत अंसारी तथा मीडिया प्रभारी तारीख खान शामिल थे. प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि जल्द सकारात्मक पहल होने से ट्रांसपोर्ट व्यवसाय फिर से पटरी पर लौटेगा और हजारों परिवारों की आजीविका सामान्य हो सकेगी.

Also Read : सरायकेला में गजराज का आतंक, ग्राम प्रधान का घर तोड़ा, वन विभाग पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *