Click Here
Click Here
Click Here

हाथियों के बढ़ते आक्रमण पर कदम उठायें वन विभाग, ग्रामीण दहशत में : राकेश रंजन

Saraikela : चांडिल बांध विस्थापित एवं प्रभावित क्षेत्रों में जंगली हाथियों के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं. विस्थापित अधिकार मंच फाउंडेशन...

Saraikela : चांडिल बांध विस्थापित एवं प्रभावित क्षेत्रों में जंगली हाथियों के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं. विस्थापित अधिकार मंच फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश रंजन महतो ने वन विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं.
राकेश रंजन महतो ने कहा कि चांडिल बांध विस्थापित एवं प्रभावित क्षेत्रों में लगातार हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है. आए दिन हाथियों द्वारा घरों को तोड़ा जा रहा है. किसानों की फसलें बर्बाद की जा रही हैं और ग्रामीणों के जान माल को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है.
महजो ने आरोप लगाया कि वन विभाग की उदासीनता एवं नाकामी के कारण इस प्रकार की घटनाएं लगातार हो रही हैं. बार बार हाथियों के गांव में प्रवेश करने की घटनाओं के बावजूद कोई ठोस एवं स्थायी समाधान नहीं निकाला जा रहा है. ऐसा प्रतित होता है कि वन विभाग के पास इस समस्या से निपटने के लिये प्रभावी योजना नहीं है. जानकारी हो कि हाल ही में कुकड़ू के आदरडीह चौका गांव में हाथी ने ग्राम प्रधान गुरुपद गोप का घर तोड़ दिया था. इस दौरान ग्राम प्रधान की पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई थी.

स्थायी समाधान की मांग

महतो ने कहा कि रात होते ही हाथियों का झुंड गांव पहुंच जाता है. जिससे पूरे गांव में खौफ का माहौल है. विस्थापित अधिकार मंच ने सरकार एवं वन विभाग से इस गंभीर समस्या को तत्काल संज्ञान में लेकर स्थायी समाधान निकालने की मांग की है. सरकार से मांग की गयी कि जंगल में पानी चारे की व्यवस्था हो, गांवों को ‘रेड जोन’ घोषित कर माइकिंग सिस्टम बने और प्रभावितों को समय पर मुआवजा मिले, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके. जानकारी हो कि हाल ही में कुकड़ू के आदरडीह चौका गांव में हाथी ने ग्राम प्रधान गुरुपद गोप का घर तोड़ दिया था. इस दौरान ग्राम प्रधान की पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई थी.

 

ALSO READ : जनता पर बोझ : अमूल के साथ मदर डेयरी के दूध भी हुए महंगे

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *