ओसामा शहाब को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक, 17 जून को होगी अगली सुनवाई 

Bihar: दिवंगत पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे और राजद विधायक ओसामा शहाब को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अदालत...

Bihar: दिवंगत पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे और राजद विधायक ओसामा शहाब को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अदालत ने फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है, जिससे उन्हें तत्काल पुलिस कार्रवाई से राहत मिल गई है.

DIG के नेतृत्व में छापेमारी

सीवान के महादेवा थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर की जमीन पर जबरन कब्जा कराने के मामले में ओसामा शहाब का नाम सामने आया है. इसी मामले को लेकर पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी. हाल ही में DIG के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ सीवान स्थित उनके आवास पर छापेमारी की गई थी, लेकिन वह वहां नहीं मिले. इसके बाद पुलिस टीम पटना स्थित उनके सरकारी आवास भी पहुंची, हालांकि वहां से भी उन्हें लेकर कोई जानकारी नहीं मिल सकी.

Read Also: सरायकेला में अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई, 5 अड्डे ध्वस्त, 1000 किलो जावा महुआ जब्त

केस डायरी नहीं पेश कर सकी पुलिस

गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए ओसामा शहाब ने पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की. सुनवाई के दौरान अदालत ने पुलिस से केस डायरी पेश करने को कहा, लेकिन पुलिस तत्काल इसे उपलब्ध नहीं करा सकी. इसके बाद कोर्ट ने फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी. अब इस मामले की अगली सुनवाई 17 जून को होगी. तब तक ओसामा शहाब को राहत मिल गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *