Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला में अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई, 5 अड्डे ध्वस्त, 1000 किलो जावा महुआ जब्त

Saraikela: अवैध महुआ चुलाई शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. सरायकेला-खरसावां जिले के निर्देश पर अधीक्षक उत्पाद क्षितिज...

Saraikela: अवैध महुआ चुलाई शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. सरायकेला-खरसावां जिले के निर्देश पर अधीक्षक उत्पाद क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में चांडिल थाना क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया गया. प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार चिल्गु के समीप चांडिल थाना अंतर्गत खोखरोडीह, जड़ियाडीह, चाकुलिया और हमसदा टोला गांवों में विधिवत छापेमारी की गई.

5 अवैध अड्डे ध्वस्त 

छापामारी के दौरान कुल 5 अवैध महुआ चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया. विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया. कार्रवाई के दौरान लगभग 1000 किलोग्राम जावा महुआ और 50 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई. बरामद सामग्री को नियमानुसार जब्त कर नष्ट कर दिया गया.

अभियोग दर्ज की तैयारी 

उत्पाद विभाग ने बताया कि संबंधित अड्डा संचालकों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है.

अभियान रहेगा जारी 

विभाग ने साफ किया है कि जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. आम लोगों से अपील की गई है कि अवैध शराब से जुड़ी कोई भी सूचना विभाग को दें. सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी.

ALSO READ: हेसल साइडिंग बंद होने से हजारों ट्रक खड़े, समाधान की मांग को लेकर धीरज प्रसाद साहू से मिला ट्रक ऑनर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *