Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला: जिलों में तैनात सैप बलों का होगा पुनर्गठन

Ranchi: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के विभिन्न जिलों में तैनात स्पेशल ऑक्सिलरी पुलिस (सैप-01 और 02) वाहिनी के बलों के पुनर्गठन...

Ranchi: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के विभिन्न जिलों में तैनात स्पेशल ऑक्सिलरी पुलिस (सैप-01 और 02) वाहिनी के बलों के पुनर्गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. डीजीपी के द्वारा इस विषय पर चर्चा और निर्णय लेने के लिए कल यानी 15 मई यानि कल एक उच्च स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक बुलाई गई है.

हाईकोर्ट के आदेश के बाद पैदा हुई स्थिति:

यह फैसला झारखंड हाईकोर्ट द्वारा 17 दिसंबर 2025 को पारित एक आदेश के आलोक में लिया गया है. इस आदेश के बाद पुलिस मुख्यालय द्वारा 19 दिसंबर 2025 को जारी पत्र के तहत सैप के दोनों वाहिनियों के उन सभी पदाधिकारियों और कर्मियों का अनुबंध समाप्त कर दिया गया था, जिनका नाम हाईकोर्ट के आदेश में शामिल था. अनुबंध खत्म होने के कारण राज्य के विभिन्न संवेदनशील पोस्टों, पिकेटों और संस्थानों पर तैनात सैप बलों की संख्या में भारी कमी आ गई है.

क्या है बैठक का मुख्य एजेंडा?:

सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और कम बल के बीच उचित समन्वय स्थापित करने के लिए पुलिस मुख्यालय अब सुरक्षा चौकियों की समीक्षा कर रहा है. कल होने वाली इस बैठक में मुख्य रूप से सुरक्षा पिकेटों को मजबूत करना, पिकेट बंद करना जैसे मुख्य बिंदुओं पर विचार किया जाएगा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *