Click Here
Click Here
Click Here

दो दिनों से लापता वृद्ध का शव मरकच्चो नहर से बरामद, इलाके में सनसनी

Koderma: मरकच्चो थाना क्षेत्र में दो दिनों से लापता एक वृद्ध का शव मरकच्चो नहर से बरामद होने के बाद इलाके में...

Koderma: मरकच्चो थाना क्षेत्र में दो दिनों से लापता एक वृद्ध का शव मरकच्चो नहर से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान लक्ष्मण यादव के रूप में हुई है. मालूम हो कि लक्ष्मण यादव, उम्र 62 वर्ष, पिता स्वर्गीय जागो महतो, मूल रूप से गोधन थाना राजधनवार जिला गिरिडीह के निवासी थे. वह पिछले लगभग 5 वर्षों से उत्तरी पंचायत के मरकच्चो-गोरम मुख्य मार्ग पर पांच खेरों नदी के समीप अपना मकान बनाकर रह रहे थे.

मंगलवार शाम से थे लापता

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मण महतो मंगलवार शाम करीब 7 बजे से लापता थे. परिजन अपने स्तर पर लगातार उनकी खोजबीन कर रहे थे. इसी बीच गुरुवार को लगभग 3 बजे ग्रामीणों ने शव को मरकच्चो नहर में तैरता हुआ देखा. इसके बाद मामले की सूचना मरकच्चो थाना पुलिस को दी गई.

ALSO READ: पलामू के युवा कंटेंट क्रिएटर विद्यासागर को मिली बड़ी उपलब्धि, राज्य के टॉप 100 क्रिएटर्स में बनाई जगह

ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया शव

सूचना मिलते ही मरकच्चो थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *