Koderma: मरकच्चो थाना क्षेत्र में दो दिनों से लापता एक वृद्ध का शव मरकच्चो नहर से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान लक्ष्मण यादव के रूप में हुई है. मालूम हो कि लक्ष्मण यादव, उम्र 62 वर्ष, पिता स्वर्गीय जागो महतो, मूल रूप से गोधन थाना राजधनवार जिला गिरिडीह के निवासी थे. वह पिछले लगभग 5 वर्षों से उत्तरी पंचायत के मरकच्चो-गोरम मुख्य मार्ग पर पांच खेरों नदी के समीप अपना मकान बनाकर रह रहे थे.
मंगलवार शाम से थे लापता
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मण महतो मंगलवार शाम करीब 7 बजे से लापता थे. परिजन अपने स्तर पर लगातार उनकी खोजबीन कर रहे थे. इसी बीच गुरुवार को लगभग 3 बजे ग्रामीणों ने शव को मरकच्चो नहर में तैरता हुआ देखा. इसके बाद मामले की सूचना मरकच्चो थाना पुलिस को दी गई.

ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया शव
सूचना मिलते ही मरकच्चो थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
