Hazaribagh : हजारीबाग की युवतियों ने रैंप पर बिखेरा जलवा: ‘मिस हज़ारीबाग 2026’ के ऑडिशन में दिखा प् शहर की युवा प्रतिभाओं को मंच देने और उनके व्यक्तित्व को निखारने के उद्देश्य से तरंग ग्रुप द्वारा आयोजित “मिस हज़ारीबाग 2026” सीजन-9 का ऑडिशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, स्थानीय डांस एंड मॉडलिंग स्टूडियो में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 25 जूनियर और सीनियर मॉडल्स ने हिस्सा लिया और अपनी रैंप वॉक, एक्सप्रेशन और आत्मविश्वास से ज्यूरी का दिल जीत लिया.
कठिन दौर से गुजरीं प्रतिभागी

ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों को तीन मुख्य राउंड्स रैंप वॉक, पर्सनैलिटी प्रेजेंटेशन और एक्सप्रेशन राउंड से गुजरना पड़ा। जूनियर वर्ग में 5 से 10 वर्ष तक के बच्चों ने अपनी मासूमियत और प्रतिभा का प्रदर्शन किया, वहीं सीनियर वर्ग में युवतियों ने अपने मॉडलिंग कौशल का परिचय दिया.
विशेषज्ञों ने दिए मॉडलिंग के टिप्स
कार्यक्रम में ज्यूरी सदस्य के रूप में थारुनिका बुटीक की संचालिका व आश्रय फाउंडेशन की सचिव डॉ. अमला राणा और मिस झारखंड क्वीन 2019 की ज्यूरी सदस्य अपराजिता तिवारी उपस्थित रहीं, ज्यूरी सदस्यों ने प्रतिभागियों को ग्रूमिंग, स्टेज प्रेजेंस और आत्मविश्वास बढ़ाने के महत्वपूर्ण गुर सिखाए, उन्होंने कहा कि हज़ारीबाग की युवतियों में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की पूरी क्षमता है.
आत्मनिर्भरता की ओर एक कदम
तरंग ग्रुप के निदेशक अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि “मिस हज़ारीबाग” केवल एक सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह युवाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने का एक साझा प्रयास है, उन्होंने जानकारी दी कि जो प्रतिभागी ऑडिशन में नहीं आ पाए, वे अपना वीडियो व्हाट्सएप नंबर 7992361860 पर भेज सकते हैं.
जून में सजेगा फिनाले का मंच
ऑडिशन में चयनित प्रतिभागी अब विशेष ग्रूमिंग और ट्रेनिंग सेशन का हिस्सा बनेंगी, प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले जून के प्रथम सप्ताह में आयोजित होगा, जहाँ विजेताओं को क्राउन, सैश और सर्टिफिकेट से नवाजा जाएगा, कार्यक्रम को सफल बनाने में लक्ष्मी यादव, अगस्त्य और तरंग ग्रुप की पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा.
Also Read : महेशमुंडा स्टेशन पर बकरा चोर पकड़े गए, ग्रामीणों ने दौड़ाकर पीटा फिर पुलिस को सौंपा
