Click Here

महेशमुंडा स्टेशन पर बकरा चोर पकड़े गए, ग्रामीणों ने दौड़ाकर पीटा फिर पुलिस को सौंपा

Giridih: महेशमुंडा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को उस वक्त हंगामा मच गया, जब चोरी का बकरा लेकर भाग रहे दो युवक ग्रामीणों...

Giridih: महेशमुंडा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को उस वक्त हंगामा मच गया, जब चोरी का बकरा लेकर भाग रहे दो युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए. बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी चोरी का बकरा लेकर गिरिडीह-कोडरमा ट्रेन से जमुआ भागने की तैयारी में थे.

बकरे के मालिक ने की पहचान 

जानकारी के अनुसार, बकरे का मालिक अपने जानवर की तलाश करते हुए स्टेशन पहुंचा. प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही उसने अपने बकरे को पहचान लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया. इसके बाद वहां मौजूद ग्रामीणों और यात्रियों की भीड़ जुट गई.

ग्रामीणों ने की पिटाई 

भीड़ ने दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी. कुछ देर तक स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी और हंगामे का माहौल बना रहा.

पुलिस ने हिरासत में लिया 

सूचना मिलने पर झारखंड पुलिस की बेंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया. पुलिस ने चोरी किया गया बकरा भी बरामद कर लिया है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़ा पेपर लीक मामला, गिरोह के दो सदस्य ने कोर्ट से मांगी जमानत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *