Saraikela : जिला पंचायती राज पदाधिकारी सह वरीय पदाधिकारी कुकड़ू प्रखंड सुरेन्द्र उरांव ने कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना, पीडीएस दुकान, उप स्वास्थ्य केंद्र तिरूलडीह और पंचायत भवन का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन और व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की गई.
पारदर्शिता और समयबद्ध कार्य करने का निर्देश
निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. वहीं उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं और साफ सफाई का अवलोकन किया गया. पीडीएस दुकान में लाभुकों को समय पर खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने को कहा गया. इस दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.

