Ranchi : झारखंड सरकार के वित्त विभाग ने मई 2026 के लिए ट्रेजरी ई-पेमेंट रिपोर्ट जारी कर दिया है. इस महीने राज्यभर के विभिन्न कोषागारों के माध्यम से कुल 12,280 एडवाइस जारी किए गए. जिसके जरिए 1,81,967 (1.81 लाख से अधिक) लाभार्थियों के खातों में सीधे भुगतान सुनिश्चित किया गया है. राजधानी रांची का मुख्य कोषागार इस रेस में सबसे आगे रहा है. जबकि सुदूर क्षेत्रों के कोषागारों ने भी सुचारू रूप से भुगतान प्रक्रिया को पूरा किया है.
रांची, पलामू और धनबाद में रही सबसे ज्यादा हलचल
राजधानी का रांची कोषागार इस सूची में शीर्ष पर काबिज है. यहां से कुल 1,299 एडवाइस जारी कर रिकॉर्ड 24,178 लाभार्थियों को भुगतान हस्तांतरित किया गया. इसके ठीक बाद पलामू कोषागार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 688 एडवाइस के माध्यम से 15,871 लोगों तक लाभ पहुंचाया. कोयलांचल के प्रमुख केंद्र धनबाद कोषागार में भी जबरदस्त वित्तीय सक्रियता देखी गई. जहां 824 एडवाइस के जरिए 12,935 लाभार्थियों के खातों में राशि भेजी गई. दुमका कोषागार से 822 एडवाइस के साथ 11,185 लोगों को भुगतान मिला. जबकि जमशेदपुर कोषागार ने 459 एडवाइस जारी कर 10,471 लाभार्थियों को कवर किया.

डोरंडा से लेकर बोकारो तक सुचारू भुगतान
सचिवालय क्षेत्र के डोरंडा कोषागार से 1,204 एडवाइस के माध्यम से 9,849 लोगों को राशि का भुगतान किया गया. इसी तरह हजारीबाग में 466 एडवाइस से 9,745 और गिरिडीह में 518 एडवाइस से 7,850 लाभार्थियों को कवर किया गया. राज्य मुख्यालय के प्रोजेक्ट बिल्डिंग कोषागार से 688 एडवाइस के जरिए 6,112 लोगों को भुगतान हुआ. देवघर में 424 एडवाइस से 6,024, गुमला में 419 एडवाइस से 6,120, गढ़वा में 349 एडवाइस से 5,634 तथा चाईबासा में 452 एडवाइस से 5,444 लोगों को राशि भेजी गई. लोहरदगा ने 414 एडवाइस के साथ 5,036, साहेबगंज ने 232 एडवाइस के साथ 5,019, खूंटी ने 243 एडवाइस के साथ 4,914, लातेहार ने 278 एडवाइस के साथ 4,795, सिमडेगा ने 323 एडवाइस के साथ 4,751 और बोकारो कोषागार ने 189 एडवाइस के माध्यम से 4,712 लोगों के खातों में पैसा ट्रांसफर किया.
छोटे एवं अनुमंडलीय कोषागार
अनुमंडलीय और छोटे कोषागारों ने भी वित्तीय समावेशन में सराहनीय योगदान दिया है. मई के महीने में चतरा कोषागार ने 249 एडवाइस जारी कर 4,170 लोगों, कोडरमा ने 270 एडवाइस से 3,730 लोगों और जामताड़ा ने 195 एडवाइस से 3,292 लोगों को लाभान्वित किया. वहीं सरायकेला में 168 एडवाइस से 2,222, पाकुड़ में 306 एडवाइस से 2,133, रामगढ़ में 194 एडवाइस से 2,127 और घाटशिला में 175 एडवाइस से 1,607 लोगों को भुगतान प्राप्त हुआ. गोड्डा कोषागार ने भी 245 एडवाइस जारी कर 1,313 लाभार्थियों तक सहायता पहुंचाई. चक्रधरपुर कोषागार से 48 एडवाइस के जरिए 247 लोगों, महेशपुर से 61 एडवाइस के जरिए 176 लोगों और तेनुघाट से 11 एडवाइस के जरिए 128 लोगों को सीधे भुगतान किया गया. मधेपुर ने 32 एडवाइस के साथ 82 लोगों और राजमहल कोषागार ने 10 एडवाइस के साथ 31 लोगों तक लाभ सुनिश्चित किया. इसके साथ ही, नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन कोषागार ने भी दिल्ली में कार्यरत राज्य के कर्मियों व अन्य कार्यों के लिए 25 एडवाइस जारी कर 64 लोगों को भुगतान किया.
ALSO READ : बड़गाईं के तत्कालीन कर्मचारी भानु प्रताप ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
