बड़गाईं के तत्कालीन कर्मचारी भानु प्रताप ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल 

Ranchi: बड़गाईं अंचल में राजस्व कर्मचारी रहते हुए अपने पद का दुरूपयोग और भ्रष्टाचार करने के आरोपी भानु प्रताप प्रसाद ने अपनी...

Ranchi: बड़गाईं अंचल में राजस्व कर्मचारी रहते हुए अपने पद का दुरूपयोग और भ्रष्टाचार करने के आरोपी भानु प्रताप प्रसाद ने अपनी जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. भानु प्रताप ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है. 

भानु प्रताप ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार

हालांकि भानु की जमानत याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं हुई है. भानु प्रताप ने जिस मामले में सुप्रीम कोर्ट से बेल मांगी है वह एसीबी की कांड संख्या 13/2024 है. इस केस में आरोपी बनाए जाने के बाद भानु प्रताप प्रसाद ने एसीबी की विशेष कोर्ट और झारखंड हाईकोर्ट से भी बेल मांगी थी लेकिन आरोपों की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने उसे बेल देने से इंकार कर दिया है. भानु प्रताप प्रसाद बड़गाईं अंचल से जुड़े उस केस में भी आरोपी है जिसकी जांच ED कर रही है.
Read Also: गर्मी के बीच राहत और आफत साथ-साथ, झारखंड में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *