Click Here
Click Here
Click Here

झामुमो का भाजपा पर तंज, संकट में हमेशा गायब रहे भगवाधारी

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तंज कसा है. भाजपा को देश में लाइन संस्कृति पैदा करने...

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तंज कसा है. भाजपा को देश में लाइन संस्कृति पैदा करने वाली पार्टी करार देते हुए कहा कि मौजूदा सरकार ने जनता को सिर्फ कतारों में खड़ा करना सिखाया है.

‘लाइन पर लाइन लगवाना ही भाजपा की नीति’

झामुमो ने कहा कि 5 लीटर तेल के लिए लाइन देखिए. ऐसा कुछ नहीं बचा जिसके लिए भाजपा ने देशवासियों को लाइन पर नहीं लगाया. नोटबंदी से लेकर राशन और ईंधन तक के लिए आम जनता को होने वाली परेशानियों का हवाला देते हुए भाजपा की नीतियों को कटघरे में खड़ा किया.

ALSO READ: दो दशक से इंसाफ को तरसती देवंती देवी: इचाक में सरकारी दावों की खुली पोल, 2006 के हादसे ने छीना था सुहाग, आज प्लास्टिक के तंबू में कट रही जिंदगी

झामुमो ने भाजपा के इतिहास और उसकी कार्यशैली पर भी बड़ा सवाल उठाया. पार्टी ने कहा कि जब-जब देश और देशवासियों पर कोई बड़ी मुसीबत या संकट आया है, तब-तब तमाम भाजपाई जमीन से पूरी तरह गायब रहे हैं. जनता को उनके हाल पर छोड़ देना ही भाजपा का असली चरित्र है.

झामुमो ने आरोप लगाया कि जनता को कतारों में झोंककर तमाशा देखना और संकट के समय जिम्मेदारी से मुंह मोड़कर गायब हो जाना ही भाजपा की राष्ट्रनीति बन चुकी है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *