Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग जेल में लगी अदालत और जागरूकता शिविर, बंदियों को मिली मुफ्त कानूनी मदद की जानकारी

Hazaribagh: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता...

Hazaribagh jail
हजारीबाग जेल में लगी अदालत

Hazaribagh: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें बंदियों को मुफ्त कानूनी सहायता और विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई.

कानूनी अधिकारों के बारे में दी गई जानकारी

शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव डॉ. रवि प्रकाश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. उनके साथ एलएडीसी सदस्य मुरली राणा और सौरव अंशु ने बंदियों की समस्याएं सुनीं और उन्हें कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया. कार्यक्रम के दौरान बंदियों को बताया गया, कि यदि कोई कैदी निजी वकील रखने में सक्षम नहीं है, तो जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से उसे निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. अधिकारियों ने बंदियों को भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर हर संभव कानूनी मदद दी जाएगी.

इस अवसर पर जेल प्रशासन के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया. शिविर में कई बंदियों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें जरूरी सलाह दी गई. हालांकि, जानकारी के अनुसार इस जेल अदालत में किसी भी मामले का निष्पादन नहीं हो सका. कार्यक्रम में जेल अधीक्षक चंद्रशेखर सुमन सहित कई अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: तेलोडीह में जनसंख्या जनगणना कार्य शुरू, ग्रामीणों से की गई सहयोग की अपील

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *