Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, तीन अंतर-जिला तस्कर गिरफ्तार

Hazaribagh: नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में हजारीबाग पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. कोरा थाना क्षेत्र...

Hazaribagh: नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में हजारीबाग पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. कोरा थाना क्षेत्र के जिब्रॉल्टर हाउस, दीपूगढ़ा के समीप पुलिस ने घेराबंदी कर अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते हुए तीन अंतर-जिला तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. तस्करों के पास से महंगी क्रेटा कार और अपाची बाइक भी जब्त की गई है.

SDPO के नेतृत्व में गठित हुई विशेष टीम 

पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, अमित आनंद के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से चतरा निवासी रौशन कुमार (21 वर्ष), संदीप कुमार दांगी (27 वर्ष) और सौरभ कुमार दांगी (22 वर्ष) को दबोच लिया. तलाशी के दौरान इनके पास से 20.5 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, 3 स्मार्टफोन, एक अपाची मोटरसाइकिल और एक क्रेटा कार बरामद की गई.

Also Read: ड्यूटी के दौरान गोली लगने से जवान की मौत, SP ने किया SIT का गठन

सौरभ का रहा है आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में से सौरभ कुमार दांगी शातिर अपराधी है. वह मूल रूप से गया (बिहार) का रहने वाला है और चतरा में अपने मामा के घर रहकर तस्करी करता था. उसके खिलाफ चतरा के गिद्धौर थाना और पेलावल थाना में पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं.

तीनों आरोपियों को भेजा गया जेल

कोरा थाना में कांड संख्या 81/2026 दर्ज कर तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. छापेमारी टीम में कोरा थाना प्रभारी पुअनि नेमधारी रजक, पुनि शाहिद रजा (बड़कागांव अंचल), पुअनि निशांत केरकेट्टा (लोहसिंगना प्रभारी), पुअनि वेद प्रकाश पाण्डेय (पेलावल प्रभारी), पुअनि बिट्टू रजक, तकनीकी शाखा के कर्मी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *