चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर देर रात पहुंचे एसडीपीओ, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Chakradharpur: चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार देर रात उस समय हलचल बढ़ गई, जब एसडीपीओ डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी अचानक स्टेशन पहुंचे...

Chakradharpur: चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार देर रात उस समय हलचल बढ़ गई, जब एसडीपीओ डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी अचानक स्टेशन पहुंचे और यात्री सुविधाओं व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों और आमलोगों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा यात्रा संबंधी जानकारी ली. निरीक्षण के क्रम में एसडीपीओ जीआरपी थाना भी पहुंचे, जहां उन्होंने थाना प्रभारी सोहेल खान से स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था, संदिग्ध गतिविधियों और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की. उन्होंने स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें: पाकुड़: 13 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी अरेस्ट, 2 आरोपी नाबालिग

सुरक्षा को लेकर बढ़ा भरोसा

इस दौरान एसडीपीओ ने ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों से संवाद कर उनकी यात्रा, गंतव्य और स्टेशन पर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली. देर रात हुए इस औचक निरीक्षण से स्टेशन परिसर में मौजूद लोगों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा. गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में रोजगार दिलाने के नाम पर बाल मजदूरों और युवतियों की दूसरे राज्यों में तस्करी के कई मामले सामने आ चुके हैं. हालांकि चक्रधरपुर पुलिस की सक्रियता से अब तक दर्जनों नाबालिग बच्चियों को रेस्क्यू कर उन्हें सीडब्ल्यूसी चाईबासा के सुपुर्द किया जा चुका है. वहीं हाल ही में गुरुवार रात थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने सात युवतियों को दूसरे प्रदेशों में संभावित शोषण और प्रताड़ना की जानकारी देकर समझाया-बुझाया और सुरक्षित उनके घर वापस भेजा था. पुलिस की इस सतर्कता को मानव तस्करी रोकने की दिशा में बड़ी पहल माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: लातेहार में गरजे सुदेश महतो, बोले- ‘युवाओं की अनदेखी सरकार को पड़ेगी भारी’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *