सिमडेगा : गोवंशीय मवेशियों से लदी पिकअप वाहन जब्त, 10 पशु बरामद, चालक फरार

Simdega : जिला के कुरडेग थाना पुलिस को प्रतिबंधित गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. शनिवार को गुप्त...

प्रतिबंधित गोवंशीय

Simdega  : जिला के कुरडेग थाना पुलिस को प्रतिबंधित गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ओड़िशा की ओर से कुरडेग की तरफ आ रही एक पिकअप वाहन को रोककर जांच की. जांच के दौरान वाहन में 10 प्रतिबंधित गोवंशीय मवेशी ठूंस-ठूंसकर लदे मिले. पुलिस की कार्रवाई के दौरान चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. इसके बाद पुलिस ने पिकअप वाहन और सभी 10 गोवंशीय मवेशियों को जब्त कर लिया. बरामद मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

फरार आरोपियों के लिये छापेमारी जारी

कुरडेग थाना पुलिस ने मामले में पशु तस्करी से संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. फरार चालक एवं तस्करी में शामिल अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि जिले में अवैध पशु तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

 

ALSO READ : रक्षा मंत्रालय की बैठक में बनी सहमति, तीनों सेना के लिये खरीदे जायेंगे 52 हजार करोड़ के आधुनिक हथियार और रक्षा प्रणाली

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *