Click Here
Click Here
Click Here

चांडिल: गांव गणराज्य संगठन सम्मेलन को लेकर रसूनिया पंचायत में जन संपर्क अभियान

Saraikela: चांडिल प्रखंड के रसूनिया पंचायत में आज गांव गणराज्य संगठन के आगामी वार्षिक सम्मेलन को लेकर व्यापक जन संपर्क अभियान चलाया...

Saraikela: चांडिल प्रखंड के रसूनिया पंचायत में आज गांव गणराज्य संगठन के आगामी वार्षिक सम्मेलन को लेकर व्यापक जन संपर्क अभियान चलाया गया. संगठन की ओर से 31 मई 2026 को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ “गांव गणराज्य सम्मेलन” का आयोजन किया जाएगा.

ग्राम सभा सशक्तिकरण है मुख्य उद्देश्य 

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सभी ग्राम सभाओं को जागरूक करना, वन अधिकार कानून 2006 को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना और ग्रामीणों को उनके हक-अधिकारों के प्रति सजग करना है . सम्मेलन में उन ग्राम सभाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाता है जिन्होंने उत्कृष्ट कार्य किया है या संगठन को सहयोग दिया है, ताकि अन्य ग्राम सभाएं भी बेहतर कार्य के लिए प्रेरित हो.

इन गांवों में चला प्रचार अभियान

आज रसूनिया पंचायत के ग्राम सभा रुआनी (पीयालडीह), हाथीनादा, रसूनिया टोला रामईगोड़ा और सुखसारी गांव में प्रचार अभियान चलाया गया. इस दौरान ग्रामीणों को 31 मई को होने वाले सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया.

जन संपर्क अभियान में गांव गणराज्य लोक समिति (कोल्हान) के संगठन संयोजक बृहस्पति सिंह सरदार, गांव गणराज्य प्रखंड चांडिल के सचिव देबूराम मांझी, प्रखंड कमेटी सदस्य अनिता सरदार, सुमित्रा महतो, ग्राम सभा सदस्य, बाल अखाड़ा सदस्य बिमला मांझी, मायनों हांसदा, मालती मांझी समेत कई ग्रामीण शामिल हुए.

संगठन संयोजक बृहस्पति सिंह सरदार ने कहा, “ग्राम सभा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है. जब तक गांव स्तर पर लोग अपने अधिकारों के लिए एकजुट नहीं होंगे, तब तक सही मायने में गणराज्य मजबूत नहीं होगा. वन अधिकार कानून को लागू करवाने और ग्राम सभा को सशक्त करने के लिए यह सम्मेलन जरूरी है”. गांव गणराज्य संगठन की ओर से आने वाले दिनों में चांडिल प्रखंड के अन्य पंचायतों में भी जन संपर्क अभियान चलाया जाएगा.

ALSO READ: JSSC ने 611 पदों पर निकाली भर्ती, युवाओं के लिए सुनहरा मौका; आवेदन प्रक्रिया शुरू

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *