Click Here
Click Here
Click Here

होटल में लगी आग, पीड़िता ने युवक पर लगाया आरोप

Koderma : जिला के एक होटल में बीती रात आग लग गयी. घटना तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलैया बस्ती वार्ड नंबर 2...

Koderma : जिला के एक होटल में बीती रात आग लग गयी. घटना तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलैया बस्ती वार्ड नंबर 2 स्थित बिरहोर टोला की है. जहां महिला को करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हो गया है. मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता पिंकी देवी ने बताया कि बीती रात उनके होटल रवि बिरहोर नामक एक युवक आया था. युवक ने ऑमलेट बनाने की जिद्द की. जिस पर उन्होंने देर रात हो जाने और घर जाने का हवाला देते हुए कहा कि वह ऑमलेट बनाने में असमर्थ है. जिससे वह नाराज हो गया और गुस्से में कुछ बोलते हुए वहां से चला गया. इसके बाद पिंकी देवी अपना होटल बंद कर अपने घर आ गई. इधर सोमवार की सुबह उन्हें किसी ने फोन पर सूचना दी कि उनका होटल जलकर राख हो चुका है. पिंकी अपनी सास के साथ आनन-फानन में अपने होटल पहुंची. वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि उनका होटल राख में तब्दील हो चुका है. वहीं होटल के अंदर बंधी दो बकरियां भी पूरी तरह से जल गयी.
आस पास के लोगों ने बताया कि रवि बिरहोर वापस फिर से होटल आया था. पीड़ित महिला ने प्रशासन से जांच और मुआवजे की मांग की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गयी है. उन्होंने बताया कि पीड़िता द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

ALSO READ : तमाड़ में आज बंद का ऐलान, पीजी कॉलेज की मांग को लेकर उबाल

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *