तमाड़ में आज बंद का ऐलान, पीजी कॉलेज की मांग को लेकर उबाल

Ranchi: तमाड़ थाना से सटे कृषि विभाग की भूमि पर पीजी कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर आज पूरे तमाड़ बंद का...

Ranchi: तमाड़ थाना से सटे कृषि विभाग की भूमि पर पीजी कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर आज पूरे तमाड़ बंद का आह्वान किया गया है. स्थानीय छात्र, युवा, बुद्धिजीवी और ग्रामीण लंबे समय से क्षेत्र में पीजी कॉलेज की मांग उठाते आ रहे हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं होने से लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है.

उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने को मजबूर छात्र

आंदोलनकारियों का कहना है कि तमाड़ जैसे बड़े क्षेत्र में आज भी उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को रांची, बुंडू या दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है. आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के कई छात्र-छात्राएं दूरी और खर्च के कारण अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं.

“शिक्षा हमारा अधिकार है” 

स्थानीय लोगों का कहना है कि तमाड़ थाना के पास कृषि विभाग की पर्याप्त जमीन उपलब्ध है, जहां आसानी से पीजी कॉलेज का निर्माण किया जा सकता है. इसके बावजूद वर्षों से सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है.आंदोलनकारियों ने साफ कहा है कि अब यह लड़ाई सिर्फ एक कॉलेज की नहीं, बल्कि तमाड़ के भविष्य और शिक्षा के अधिकार की लड़ाई बन चुकी है.

Read Also: पलामू : ससुराल आए युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, मातम में बदली शादी की खुशियां

बंद को सफल बनाने में जुटे छात्र संगठन

आज के बंद को लेकर बाजार, दुकानें और कई संस्थान बंद रहने की संभावना जताई जा रही है. बंद को सफल बनाने के लिए छात्र संगठनों और ग्रामीणों द्वारा लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया गया.आम जनता की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति या संगठन के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए किया जा रहा है.

जनता ने की समर्थन की अपील

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग करते हुए कहा है कि “जब तक पीजी कॉलेज नहीं बनेगा, संघर्ष जारी रहेगा.”

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *