Click Here
Click Here
Click Here

हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Pakur : हत्या मामले में पुलिस ने कारवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामला अमड़ापाड़ा थाना...

Pakur : हत्या मामले में पुलिस ने कारवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामला अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के डूमरचीर पंचायत स्थित निपानिया गांव का है. जहां पुश्तैनी जमीन को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया था. बताया जा रहा है सगे भतीजे ने अपने ही 53 वर्षीय चाचा की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी. पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम करीब 7 बजे दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर कहासुनी हुई. जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई. इसी दौरान आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर 53 वर्षीय बड़ा दुखिया पहाड़िया की हत्या कर दी.

मामले में अमड़ापाड़ा थाना में शिकायत दर्ज किया गया. इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एसडीपीओ महेशपुर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया.टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 22 वर्षीय आरोपी कालू पहाड़िया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने मुताबिक पूछताछ में उसने जमीनी विवाद में हत्या करने की बात स्वीकार की हैं.

 

ALSO READ : BREAKING- मुख्यमंत्री करेंगे सभी विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को तैयारी का निर्देश 

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *