Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा:खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया

Simdega:जिले के कोलेबिरा में आम लोगों को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन...

Simdega:जिले के कोलेबिरा में आम लोगों को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया. उपायुक्त के निर्देश और अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुंदर मोहन समद के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के नेतृत्व में बाजारों, चौक-चौराहों, फल दुकानों, स्ट्रीट फूड वेंडरों, रेस्टोरेंट, गुपचुप और चाट ठेलों का निरीक्षण किया गया.

कार्बाइड मुक्त बनाने पर विशेष जोर 

अभियान के दौरान जिले को कार्बाइड मुक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया. अधिकारियों ने फल विक्रेताओं को चेतावनी दी कि फलों को पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड जैसे हानिकारक रसायनों का उपयोग न करें. विभाग ने बताया कि कार्बाइड से पके फल स्वास्थ्य के लिए खतरनाक होते हैं और इससे पेट एवं तंत्रिका तंत्र संबंधी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई. इसके अलावा गिरिडीह में हुई फूड पॉयजनिंग घटना को देखते हुए स्ट्रीट फूड दुकानों की स्वच्छता व्यवस्था की भी जांच की गई. कई स्थानों पर खाद्य सामग्री खुले में रखी मिली तथा विक्रेता बिना ग्लव्स और कैप के खाद्य पदार्थ बनाते पाए गए. अधिकारियों ने तत्काल सुधार के निर्देश देते हुए स्वच्छ पेयजल, साफ बर्तनों और सुरक्षा मानकों का पालन करने को कहा. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और लोगों के स्वास्थ्य से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा.

AlsoRead:रांची सिविल कोर्ट में भी अब हाइब्रिड मोड में होगी सुनवाई, ईंधन संकट को देखते हुए कार-पूलिंग भी

add1

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *