अंजुमन इस्लामिया कमेटी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र उरांव को दी बधाई, स्वच्छ व विकसित बुंडू के निर्माण पर जताया विश्वास

बुंडू: पांच परगना अंजुमन इस्लामिया कमेटी के बैनर तले एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर पंचायत बुंडू के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र उरांव से उनके...

बुंडू: पांच परगना अंजुमन इस्लामिया कमेटी के बैनर तले एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर पंचायत बुंडू के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र उरांव से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान कमेटी के पदाधिकारियों ने उन्हें जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

विकास और स्वच्छता पर जोर

मुलाकात के दौरान कमेटी के अध्यक्ष अबू अब्बास अली ने कहा कि नगर की जनता ने जिस विश्वास के साथ नया नेतृत्व चुना है, उस पर खरा उतरना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने उम्मीद जताई कि नए अध्यक्ष के नेतृत्व में बुंडू नगर पंचायत क्षेत्र स्वच्छता, विकास और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में एक मिसाल कायम करेगा.

Also Read: होलिका दहन के दिन चंद्र ग्रहण :जाने सही समय और बचाव के उपाय

महासचिव मोहम्मद जमील अंसारी ने नगर क्षेत्र में साफ-सफाई, पेयजल, सड़क एवं प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर जोर दिया. संरक्षक मोहम्मद सरवर आलम और मोहम्मद कमरूजमा ने भी नगर के समग्र विकास के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया.

उपाध्यक्ष मोहम्मद सगीर सहित कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद अशरफ उर्फ गुल्लू और मोहम्मद जमील ने सामूहिक रूप से पुष्पगुच्छ भेंट कर अध्यक्ष को सम्मानित किया. कार्यक्रम का नेतृत्व अशरफ अंसारी ने किया.

सर्वांगीण विकास का संकल्प

इस अवसर पर अध्यक्ष जितेंद्र उरांव ने कमेटी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी समुदायों को साथ लेकर बुंडू के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित नगर बनाने के लिए जनभागीदारी को सबसे महत्वपूर्ण बताया और कहा कि जनता के सुझावों को प्राथमिकता दी जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *