झारखंड में 23 मई तक बिगड़ा रहेगा मौसम, बारिश और बिजली गिरने की आशंका

News Wave Desk: झारखंड में मौसम का मिजाज इन दिनों पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है. मई महीने में राज्य...

News Wave Desk: झारखंड में मौसम का मिजाज इन दिनों पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है. मई महीने में राज्य के कई इलाकों में कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज आंधी और बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना जताई है.

19 मई का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 19 मई को राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. हजारीबाग और कोडरमा को छोड़कर झारखंड के अन्य हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

Read Also: 90 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ पेट्रोल डीजल , नयी दरें लागू

20 और 21 मई को बढ़ेगी गतिविधि

मौसम विभाग के मुताबिक 20 मई को राज्य के पूर्वी और आसपास के मध्य भागों में गरज के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की आशंका है. वहीं पलामू और गढ़वा को छोड़कर पश्चिमी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में भी कई स्थानों पर तेज हवा, गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. 21 मई को भी मौसम का असर जारी रहेगा. पलामू, लातेहार और गढ़वा को छोड़कर राज्य के बाकी जिलों में गरज के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और वज्रपात होने की संभावना बनी हुई है.

22 मई को भी बारिश के आसार

22 मई को राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 23 मई तक झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवा, बारिश, गर्जन और वज्रपात की स्थिति बनी रह सकती है. ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *