90 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ पेट्रोल डीजल , नयी दरें लागू

News Wave Desk : पेट्रोल और डीजल के दाम में एक बार फिर से बढ़ोतरी कर दी गयी है. 18 मई देर...

News Wave Desk : पेट्रोल और डीजल के दाम में एक बार फिर से बढ़ोतरी कर दी गयी है. 18 मई देर रात तेल कंपनियों ने इस संबध में सूचना जारी की. जिसके तहत 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी पेट्रोल डीजल में की गयी. इसके पहले 15 मई को सरकार ने तीन रूपये प्रति लीटर की वृद्धि पेट्रोल और डीजल में किया था. ऐसे में काफी कम समय में तेल कंपनियों ने फिर से तेल के दाम में वृद्धि कर दी. नयी दरें सोमवार मध्यरात्रि से लागू कर दी गयी है.

तेल कंपनियों को हो रहा घाटा

मीडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण भारतीय तेल कंपनियों को भारी नुकसान हो रहा है. वैश्विक स्तर पर कच्चा तेल की कीमतें बढ़ने और सप्लाई प्रभावित होने के कारण कंपनियों को प्रतिदिन लगभग एक हजार करोड़ का घाटा हो रहा है. इसकी भरपाई के लिये कंपनियों ने तेल के दामों में वृद्धि का फैसला लिया. बता दें पिछले चार साल से तेल के रिटेल कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गयी थी.अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं. वर्तमान में ये कीमत 100-110 डॉलर प्रति बैरल के पार जा चुका है. भारत अपनी जरूरत का 85 परसेंट से अधिक तेल अन्य देशों से खरीदता है. इसलिए वैश्विक स्तर पर कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ता है.

 

ALSO READ : झारखंड पुलिस : सैकड़ों कर्मियों को मिला आर्थिक लाभ, मृत और सेवानिवृत्त अधिकारियों को भी मिला हक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *