News Wave Desk : अमेरिका ईरान में जारी जंग के बीच ईरान के सैन्य सलाहकार मोहसिन रेजाई का तीखा बयान सामने आया है. ये बयान मोहसिन रेजाई ने एक्स पर ट्वीट किया था. रेजाई ने अमेरिका पर तंज कसते हुए लिखा कि ट्रंप पहले सैन्य हमले की समय सीमा तय करते है. और खुद ही डेडलाइन को रद्द कर देते है. ये काफी अजीब बात है. लगता है ट्रंप को उम्मीद है कि ईरानी सेना और अधिकारी घूटने टेक देंगे. उन्होंने अमेरिकी प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान की शक्तिशाली सशस्त्र सेना और वहां के नागरिकों की चट्टान जैसी ताकत अमेरिका को पीछे हटने और आत्मसमर्पण करने पर मजबूर करेगी. उनके इस बयान से साफ है कि ईरान अमेरिकी दबाव के आगे झुकने को तैयार नहीं है.
रेजाई का ये बयान अमेरिका की ओर से हमले को स्थगित करने के बाद दी गयी है. दरअसल, अमेरिका ने ईरान को धमकी दी थी कि 19 मई को अमेरिका की ओर से बड़ा हमला ईरान में किया जायेगा. फिर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस योजना को रोक दिया. जिसके बाद ईरान के सैन्य सलाहकार मोहसिन रेजाई ने बयान जारी किया.
वहीं ट्रंप ने जानकारी दी कि हमला यूएई और कतर के शीर्ष नेताओं के अपील के बाद रोक दी गयी. ट्रंप ने ट्रूथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी दी कि साउदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद और कतर के अमीर तमीम बिन हमल अल थानी ने हमला रोकने की अपील की. उन्होंने ट्रंप को जानकारी दी कि ईरान के साथ गंभीर बात चीत चल रही है. ऐसे में हमला रोक दिया जायें.

ALSO READ : 90 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ पेट्रोल डीजल , नयी दरें लागू
