Bermo: चेक बाउंस मामले के एक वारंटी को बोकारो थर्मल पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में तेनुघाट उपकारा भेज दिया. जानकारी के अनुसार, बोकारो थर्मल थाना पुलिस ने कांड संख्या सीपी-909/21, धारा 138 एनआई एक्ट के तहत वारंटी 61 वर्षीय खगो राय को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी जारंगडीह, मांझी टोला का रहने वाला है. वारंट के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे सीधे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

दूसरी ओर बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत नूरी नगर निवासी तथा स्थानीय थाना कांड संख्या-16/26 के प्राथमिकी अभियुक्त मशरफ़ुल अंसारी, उर्फ अशरफुल अंसारी, पिता- कुर्बान अंसारी के विरूद्ध न्यायालय से निर्गत इश्तहार को बुधवार की रात्रि तामिला किया गया.
यह भी पढ़ें: रविंद्र कुमार सिंह बने बेरमो के नये एसडीपीओ
