डीएसपी सुनील सिंह ने पदभार ग्रहण किया, कहा – महिला सुरक्षा प्राथमिकता

Chatra : डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने गुरूवार को पदभार ग्रहण किया. सिंह जिला के 14 वें डीएसपी है. निवर्तमान डीएसपी अमिता...

Chatra : डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने गुरूवार को पदभार ग्रहण किया. सिंह जिला के 14 वें डीएसपी है. निवर्तमान डीएसपी अमिता लकड़ा से विधिवत प्रभार लिया. पदभार ग्रहण करने के बाद नए डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि अपराध नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी और जिले में शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा. मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है. उन्होंने कहा कि पुलिस पब्लिक संबंध जितना मजबूत होगा. अपराध नियंत्रण उतना ही प्रभावी होगा. आम लोग बिना झिझक अपनी समस्या लेकर आएं. नियम संगत हर संभव मदद की जाएगी. महिला सुरक्षा को लेकर उन्होंने विशेष प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी.

सातवें बैच के डीएसपी सुनील कुमार सिंह इससे पूर्व धनबाद में प्रशिक्षण ले रहे थे. डीएसपी बनने से पहले वे इंडियन एयर फोर्स के टेक्निकल विंग में अपनी सेवा दे चुके हैं. इसके अलावा पलामू में इंग्लिश शिक्षक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं. वे मूल रूप से पलामू जिले के हुसैनाबाद के निवासी हैं.

ALSO READ हजारीबाग : बड़े भाई और छोटे भाई के खींचतान में जनता का नुकसान, गर्मी में बिजली गूल, चापानल सूखें

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *