झारखंड पुलिस : 1870 पुलिसकर्मियों को मिलेगी प्रोन्नति, रोस्टर क्लीयरेंस की कवायद शुरू

Ranchi : झारखंड पुलिस के 1870 पुलिसकर्मियों को प्रोन्नति मिलेगी. इससे पहले रोस्टर क्लीयरेंस की कवायद शुरू कर दी गई हैं. मुख्यालय...

Ranchi : झारखंड पुलिस के 1870 पुलिसकर्मियों को प्रोन्नति मिलेगी. इससे पहले रोस्टर क्लीयरेंस की कवायद शुरू कर दी गई हैं. मुख्यालय के द्वारा राज्य सशस्त्र पुलिस के हवलदार कोटि के कर्मियों की औपबंधिक राज्य वरीयता सूची आधिकारिक रूप से प्रकाशित कर दी गई है. पुलिस विभाग द्वारा जारी किए गए इस आधिकारिक पत्र के बाद अब आगे प्रोन्नति का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है.

प्रोन्नति से पहले रोस्टर क्लीयरेंस की कवायद शुरू

विभागीय पत्र के अनुसार, झारखंड सशस्त्र पुलिस संवर्ग के सीनियर पुलिस कोर्स उत्तीर्ण वरीय आरक्षियों को हवलदार के पद पर प्रोन्नति प्रदान की जानी है. इस प्रोन्नति प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने और रोस्टर क्लीयरेंस सुनिश्चित करने के निमित्त ही इस औपबंधिक राज्य वरीयता सूची को तैयार कर सभी वाहिनियों और ईकाइयों को भेजा गया है. यह महत्वपूर्ण पत्र राज्य की विभिन्न सैन्य पुलिस वाहिनियों और विशेष विंग के कमांडेंट और जिले एसपी को संबोधित करते हुए जारी किया गया है.

डाटा मिलान और आरक्षण कोटे की जांच का आदेश

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस सूची का अपने स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करें. सूची में शामिल सभी हवलदारों के नाम के सामने दर्ज विवरण (जैसे जन्म तिथि, नियुक्ति तिथि, शैक्षणिक योग्यता और गृह जिला) का उनकी सेवा पुस्तिका और अन्य सरकारी अभिलेखों से मिलान किया जाएं.
आदेश में विशेष रूप से हिदायत दी गई है कि कर्मियों की मूल आरक्षण कोटि तथा आरक्षी पद पर नियुक्ति के समय उपयोग में लाई गई कोटि का विशेष ध्यान रखा जाएं. ताकि आरक्षण नियमों में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो. मुख्यालय ने मानवीय या तकनीकी भूल की गुंजाइश को खत्म करने के लिए स्पष्ट कहा है कि नाम छूटने पर यदि किसी योग्य हवलदार का नाम इस सूची में शामिल होने से छूट गया है. तो संबंधित कर्मी से अभ्यावेदन प्राप्त कर, साक्ष्यों और सेवा पुस्तिका के आधार पर समीक्षा कर मंतव्य सहित प्रतिवेदन तुरंत इस कार्यालय को भेजा जाएं.

 

ALSO READ : अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की कार्रवाई जारी, अवैध बीयर जब्त और चुलाई अड्डे ध्वस्त

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *