अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की कार्रवाई जारी, अवैध बीयर जब्त और चुलाई अड्डे ध्वस्त

Saraikela: जिला उपायुक्त श्री नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार उत्पाद अधीक्षक, सरायकेला-खरसावाँ के नेतृत्व में जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण...

Saraikela: जिला उपायुक्त श्री नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार उत्पाद अधीक्षक, सरायकेला-खरसावाँ के नेतृत्व में जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में आसूचना संकलित कर उत्पाद विभाग द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया.

बामनडीह में कार्रवाई

दिनांक 20-05-2026 की रात्रि लगभग 10:00 बजे ईचागढ़ थाना अंतर्गत ग्राम बामनडीह में छापेमारी के दौरान Haywards Bold Beer (For Sale in West Bengal) 650 एमएल के 55 पीस, Tuborg Beer (For Sale in West Bengal) 650 एमएल के 05 पीस एवं Kingfisher Beer 650 एमएल के 05 पीस सहित कुल 42.25 लीटर अवैध बीयर बरामद की गई. बरामद बीयर पश्चिम बंगाल में बिक्री के लिए चिह्नित थी, जिसे अवैध रूप से झारखंड में लाकर बेचा जा रहा था.

महादेवपुर में चुलाई अड्डे ध्वस्त

वहीं, दिनांक 21-05-2026 को प्रातः लगभग 07:00 बजे सरायकेला (सीनी ओपी) थाना अंतर्गत ग्राम महादेवपुर में संचालित दो अवैध चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया. मौके से 1200 किलोग्राम जावा महुआ एवं 60 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई. उत्पाद विभाग की टीम ने जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया.

Also Read: रिम्स लैंड स्कैम-सुमित्रा बड़ाइक और राजेश झा को ACB कोर्ट से झटका

प्राथमिकी दर्ज

बरामद अवैध शराब एवं सामग्री को जब्त कर उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

उपायुक्त की अपील

उपायुक्त ने कहा कि जिले को नशामुक्त बनाने के लिए अवैध शराब के कारोबार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है. ग्रामीणों से अपील की गई है कि अवैध शराब की सूचना तुरंत उत्पाद विभाग या पुलिस को दें. सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी.

टीम रही मौजूद

छापेमारी दल में उत्पाद अवर निरीक्षक, पुलिस बल एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारी शामिल थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *