Ranchi: जिले के चान्हो में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मौसा पर सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस पूरे मामले में सुरेश उरांव पर आरोप लगाया गया है.

गोद लेने की जानकारी
बताया गया कि सुरेश उरांव की पत्नी ने नाबालिग बच्ची को गोद लिया था. बच्ची की मां का निधन हो गया था, जिसके बाद आरोपी की पत्नी ने उसे अपने संरक्षण में लिया था.
Also Read: झारखंड पुलिस : 1870 पुलिसकर्मियों को मिलेगी प्रोन्नति, रोस्टर क्लीयरेंस की कवायद शुरू
अस्पताल में उपचार जारी
घटना के बाद बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि घटना आज सुबह की है. आरोप है कि उस समय घर पर अन्य सदस्य मौजूद नहीं थे और इसी दौरान आरोपी ने घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.
पुलिस का पक्ष
मामले को लेकर रांची के ग्रामीण एसपी ने बताया कि फिलहाल उन्हें मामले की जानकारी नहीं मिली है. मामले की जानकारी जुटाकर उचित कार्रवाई की जाएगी.
