News Wave Desk: गुल्लक में पैसे जमा करने की परंपरा भारतीय घरों में लंबे समय से चली आ रही है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मिट्टी का गुल्लक ही सबसे शुभ क्यों माना जाता है? जानिए मिट्टी के गुल्लक के फायदे, प्लास्टिक गुल्लक से जुड़ी सावधानियां और इसे रखने के जरूरी नियम.

मिट्टी का गुल्लक क्यों सबसे बेहतर है?

मिट्टी का गुल्लक वास्तु और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बेहद शुभ माना जाता है. मिट्टी ‘पृथ्वी तत्व’ का प्रतीक है, जो धन और स्थिरता देता है. माना जाता है कि घर में मिट्टी का गुल्लक रखने से लक्ष्मी जी का वास होता है. इसके अलावा, मिट्टी प्राकृतिक ऊर्जा को सोख लेती है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है, जिससे पैसे के साथ सकारात्मकता बनी रहती है.
एक और खास बात है कि मिट्टी के गुल्लक को तोड़ने की परंपरा. जब गुल्लक भर जाता है, तो उसे तोड़ना ‘बाधा तोड़ने’ का संकेत माना जाता है, जिससे धन के रुकने की समस्या दूर होती है. साथ ही, शनि-राहु दोष के समाधान के लिए भी मिट्टी के बर्तन उपयोगी माने जाते हैं.
प्लास्टिक का गुल्लक: क्यों न करें उपयोग?

प्लास्टिक को राहु का प्रतीक मानते हैं और वास्तु के अनुसार इसमें रखा धन बढ़ता नहीं. प्लास्टिक आर्टिफिशियल है, जिससे उसमें पैसे की बरकत कम होती है. साथ ही, इसे तोड़ा नहीं जा सकता, जिससे ‘बाधा हटाने’ की परंपरा पूरी नहीं होती.
गुल्लक रखने के 5 जरूरी नियम

- लाल या पीला गुल्लक सबसे शुभ, काला-नीला न लें.
- गुल्लक उत्तर या पूर्व दिशा में रखें.
- गुरुवार या शुक्रवार को पहला सिक्का डालें.
- गुल्लक कभी पूरा खाली न करें.
- गुल्लक हमेशा साफ रखें.
आधुनिक विकल्प

अगर मिट्टी का गुल्लक न मिले तो सिरेमिक या पीतल का चुनें. मजबूरी में प्लास्टिक गुल्लक लें तो उसे लाल कपड़े में लपेटकर उत्तर दिशा में रखें.
बरकत और शुभता के लिए मिट्टी का गुल्लक सबसे अच्छा विकल्प है.
ALSO READ: भारतीय संस्कृति और तिलक: आस्था और विज्ञान का अद्भुत संगम
