रांची में अवैध जल कनेक्शन पर कार्रवाई, निगम ने काटे कनेक्शन, वसूला जुर्माना

Ranchi: नगर निगम ने अवैध जल संयोजन और जलापूर्ति व्यवस्था में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. इसी...

Ranchi: नगर निगम ने अवैध जल संयोजन और जलापूर्ति व्यवस्था में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. इसी क्रम में निगम की टीम ने वार्ड संख्या 44 स्थित निवारणपुर इलाके में विशेष जांच अभियान चलाया, जहां दो प्रतिष्ठानों में अवैध पानी कनेक्शन पकड़े गए.

जांच के दौरान न्यू मिथिला मोटर और इंडिया मोटर वर्कशॉप में बिना अनुमति जल संयोजन का इस्तेमाल होते पाया गया. निगम की टीम ने मौके पर ही दोनों अवैध कनेक्शन काट दिए और संबंधित प्रतिष्ठानों से कुल 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला. साथ ही दोबारा ऐसी गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई.

Also Read: रांची: मशहूर होटल कारोबारी के बेटे लव भाटिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 17 साल पहले हुआ था अपहरण

अवैध जल उपयोग पर जारी रहेगा अभियान

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध जल संयोजन, गैरकानूनी वाटर बॉटलिंग प्लांट, अवैध बोरिंग और जलापूर्ति के दुरुपयोग के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. निगम प्रशासन का कहना है कि पानी की चोरी और अनियमितताओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

लोगों से सहयोग की अपील

निगम ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध जल कनेक्शन या जलापूर्ति से जुड़ी कोई गड़बड़ी दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत टोल फ्री नंबर 1800-570-1235 पर दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *