Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस एक्शन में, राजनगर पुलिस ने चलाया जांच अभियान, वाहनों और संदिग्धों की जांच

Ranchi/saraikela: सरायकेला में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अभियान चला रही है. राजनगर थाना इलाके में विशेष जांच अभियान चलाया...

Police in action to control crime in Seraikela, Rajnagar police launched an investigation campaign, checking vehicles and suspects.

Ranchi/saraikela: सरायकेला में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अभियान चला रही है. राजनगर थाना इलाके में विशेष जांच अभियान चलाया गया. थाना प्रभारी विपुल ओझा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर सघन वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की. अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनके आवश्यक दस्तावेजों की जांच की. वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का निबंधन प्रमाणपत्र, प्रदूषण प्रमाणपत्र सहित अन्य जरूरी कागजात की पड़ताल की गई. इसके अलावा संदिग्ध प्रतीत होने वाले लोगों से पूछताछ कर उनकी पहचान का सत्यापन किया गया तथा वाहनों की डिक्की और अन्य सामान की भी जांच की गई. थाना प्रभारी विपुल ओझा ने बताया कि यह अभियान पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर चलाया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य चोरी, लूट, छिनतई, अवैध हथियारों की तस्करी, मादक पदार्थों के कारोबार और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है.

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में खूनी गैंगवार: लड़की और सोशल मीडिया के विवाद में युवक की बेरहमी से हत्या, 30-40 लड़कों ने घेरकर मारी गोली

आगे भी जारी रहेगा जांच अभियान

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए नियमित रूप से गश्ती और जांच अभियान जारी रहेगा. पुलिस हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रख रही है और सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी. थाना प्रभारी ने आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की. उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के आपसी सहयोग से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है. पुलिस के इस अभियान के दौरान क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की गई, जिससे असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने भी नियमित जांच अभियान को कानून-व्यवस्था के लिए आवश्यक बताते हुए इसकी सराहना की. पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे.

यह भी पढ़ें: रांची: रिम्स में दो गंभीर कैंसर मरीजों की सफल सर्जरी, डॉक्टरों ने बचाई जान

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *