Click Here
Click Here
Click Here

तमाड़ थाना प्रभारी प्रवीण मोदी निलंबित, लगातार शिकायतों के बाद एसएसपी ने की बड़ी कार्रवाई

Ranchi/Tamar: जिले के तमाड़ थाना में एक बार फिर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है. तमाड़ थाना...

Ranchi/Tamar: जिले के तमाड़ थाना में एक बार फिर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है. तमाड़ थाना प्रभारी प्रवीण मोदी को कार्य में लापरवाही बरतने और लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर निलंबित कर दिया गया है. रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को उनके सस्पेंशन का आदेश जारी किया.

सूत्रों के मुताबिक, थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, मामलों के निष्पादन और प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर प्रवीण मोदी के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं. कई मामलों में पुलिस की सुस्ती और कार्रवाई में ढिलाई को लेकर स्थानीय स्तर पर नाराजगी भी देखी जा रही थी. शिकायतों की समीक्षा के बाद एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया.

तमाड़ थाना पहले भी विवादों रह चुका है

बताया जा रहा है कि तमाड़ थाना पहले भी विवादों में रह चुका है. इससे पूर्व यहां पदस्थापित तत्कालीन थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर रोशन कुमार को भी विभागीय कारणों से निलंबित किया गया था. उनके बाद प्रवीण मोदी को थाना की कमान सौंपी गई थी, लेकिन उनके कार्यकाल में भी अपेक्षित सुधार नहीं हो सका.

पुलिस विभाग के अंदरूनी सूत्रों की मानें तो विभागीय स्तर पर लगातार मिल रही शिकायतों और कार्यप्रणाली की समीक्षा के बाद यह कार्रवाई की गई है. फिलहाल मामले में आगे की विभागीय प्रक्रिया जारी है। वहीं, तमाड़ थाना के नए प्रभारी की नियुक्ति को लेकर भी पुलिस मुख्यालय स्तर पर मंथन शुरू हो गया है. पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। इलाके में इस कार्रवाई की चर्चा तेज है और लोग अब नए थाना प्रभारी से बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद कर रहे हैं.

ALSO READ: भाजपा जिला अध्यक्ष डीवीसी प्रबंधन से की मुलाकात, जनसमस्याओं से कराया अवगत

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *