भाजपा जिला अध्यक्ष डीवीसी प्रबंधन से की मुलाकात, जनसमस्याओं से कराया अवगत

Kodrama: भारतीय जनता पार्टी जिला कोडरमा के जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने जनता की विभिन्न समस्याओं को लेकर दामोदर वैली कॉरपोरेशन के...

Kodrama: भारतीय जनता पार्टी जिला कोडरमा के जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने जनता की विभिन्न समस्याओं को लेकर दामोदर वैली कॉरपोरेशन के बांझेडीह प्लांट प्रबंधन से मुलाकात कर क्षेत्र की जनसमस्याओं को गंभीरता से उठाया. प्रतिनिधिमंडल ने बिजली, पानी, प्रदूषण, रोजगार एवं स्थानीय विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगों को प्रबंधन के समक्ष रखा. जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि बांझेडीह प्लांट के आसपास रहने वाली जनता लंबे समय से मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन अब तक समाधान की दिशा में ठोस पहल नहीं हुई है. उन्होंने प्रबंधन को 30 दिनों का समय देते हुए चेतावनी दी कि यदि जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो भारतीय जनता पार्टी व्यापक जनआंदोलन करने को बाध्य होगी. उन्होंने कहा कि भाजपा जनता की आवाज को दबने नहीं देगी और हर स्तर पर संघर्ष करेगी. प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता, प्रदूषण नियंत्रण, नियमित बिजली-पानी आपूर्ति, सड़क मरम्मत एवं सामाजिक दायित्व के तहत क्षेत्रीय विकास कार्यों को तत्काल शुरू करने की मांग की.

जनहित की मांगें:

(1) प्लांट में कार्यरत सभी कम्पनी मे 75 % स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दी जाए.

(2) प्लांट से होने वाले प्रदूषण पर रोक लगाई जाए.

(3) क्षेत्र में नियमित बिजली एवं पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

(4) खराब सड़कों की मरम्मत एवं निर्माण कराया जाए.

(5) आसपास के गांवों में स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाओं का विस्तार किया जाए.

(6) सीएसआर फंड से क्षेत्र के विकास कार्य कराए जाए.

(7) एस पोंड एरिया में प्रदूषण कि रोकथाम हेतु उपाय किए जाए और एस कि ओवर लोड ढुलाई शीघ्र बंद की जाए. साथ ढुलाई बंद गाड़ियो से की जाए जिससे प्रदूषण नहीं फैले इसकी व्यवस्था जल्द की जाए.

(8) DVC द्वारा गोद लिए गए गांव डुमरडीहा,घांघरी,चरकी पहरी के स्कूल में कार्यरत कर्मियों के बकाया मानदेय का भुगतान जल्द किया जाए ,हटाए गए कर्मचारियों की जल्द बहाली की जाए (9) प्लांट के चारों तरफ़ रिंग रोड की जल्द ही मरम्मत कराई जाए.

(10) बांझेडीह से चंदवारा रोड कि जल्द ही मरम्मत की जाए.

(11) DVC अस्पताल भवन बनकर तैयार है इस अस्पताल को जनहित में अविलंब चालू किया जाए और 7 किलोमीटर के दायरे वाले छेत्र में स्वास्थ कैम्प लगाकर लोगों का मुफ्त इलाज किया जाए.

(12) 7 किलोमीटर के अंदर मुफ्त बिजली 24 घंटा दी जाए और कोडरमा जिला को निर्बाद 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाए.

(13) CSR फण्ड के तहत विस्थापित और प्रभावित गांव में विकास योजनाओं का कार्य अविलंब प्रारम्भ किया जाए.

(14 )बांझेडीह प्लांट फेस 2 के निर्माण कार्य में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाए.

(15) मेंटेनेस कार्य में लगी कम्पनी के द्वारा स्थानीय लोगों के साथ भेद भाव करना बंद किया जाए.

(16) विस्थापित और प्रभावित गांव और चौक चोराहों पर और धार्मिक स्थलों पर हाई मास्ट लाइट लगाई जाय.

(17)गांधी नगर गांव को विस्थापित नीति के तहत जल्द ही कहीं और स्थापित किया जाए.

(18) चरकी पहरी गांव में DVC प्रबंधक के द्वारा जल आपूर्ति की बात कही गई थी जिसे अब तक पूरा नहीं किया गया है इसे अतिशीघ्र पूरा किया जाए.

भाजपा नेताओं ने स्पष्ट कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी जनता के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी.

AlsoRead:कोडरमा घाटी में दो कारों की आमने-सामने टक्कर, चार घायल

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *