Click Here
Click Here
Click Here

पिछले तीन-चार दिनों में 20 से ज्यादा बालू घाटों के लीज डीड पर जिलों के DC ने किया साइन

Ranchi: झारखंड में बालू की किल्लत बहुत जल्द खत्म हो जाएगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद हर दिन अलग-अलग जिलों...

Ranchi: झारखंड में बालू की किल्लत बहुत जल्द खत्म हो जाएगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद हर दिन अलग-अलग जिलों के DC बालू घाटों के संचालन के लिए लीज डीड साइन कर रहे हैं. पिछले तीन-चार दिनों में राज्य के अलग-अलग जिलों में कुल 20 से ज्यादा बालू घाटों की लीज डीड साइन हो चुकी है. इसी कड़ी में शुक्रवार को कुल चार महत्वपूर्ण बालू घाटों के लीज डीड पर हस्ताक्षर किए गए. शुक्रवार को जिन जगहों के बालू घाटों की लीज डीड पर जिलों के DC ने साइन किया हैं, उसमें रामगढ़ जिले के सिरका (2.46 हेक्टेयर) और पेनकी (0.62 हेक्टेयर), दुमका जिले का छोटाकामती (रानेश्वर) रबालू घाट और हरिपुर (जरमुंडी) का बालू घाट शामिल है. इससे पहले गुरुवार को लातेहार जिले के दो घाट और हजारीबाग जिले के दो बालू घाटों के लीज डीड पर जिलों के DC ने साइन किया था.

यह भी पढ़ें: आदिवासी समागम को लेकर कांग्रेस पर बरसे बाबूलाल मरांडी

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *