आदिवासी समागम को लेकर कांग्रेस पर बरसे बाबूलाल मरांडी

Ranchi/Garhwa: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दिल्ली में आयोजित आदिवासी समागम के विरोध को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. गढ़वा...

Ranchi/Garhwa: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दिल्ली में आयोजित आदिवासी समागम के विरोध को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. गढ़वा दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक जमीन कमजोर होने से परेशान है और इसी वजह से ऐसे आयोजनों का विरोध कर रही है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लोकतंत्र में हर सामाजिक और राजनीतिक संगठन को अपनी मांगों और अधिकारों के लिए धरना, प्रदर्शन, सम्मेलन और रैली करने की पूरी स्वतंत्रता है. उन्होंने कहा कि यदि आदिवासी समाज अपने अधिकारों और सुरक्षा के मुद्दों को लेकर एकजुट होकर आवाज उठा रहा है, तो इसका विरोध करना उचित नहीं है.

यह भी पढ़ें: रांची: लालू यादव को मिली सिंगापुर जाने की अनुमति, अपर न्यायायुक्त ने पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

RSS देशहित में काम करने वाला संगठन: मरांडी

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति समाज यदि अपनी समस्याओं और हितों की रक्षा के लिए कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, तो इसे लोकतांत्रिक अधिकार के रूप में देखा जाना चाहिए. कांग्रेस को इससे परेशानी नहीं होनी चाहिए. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को मंच साझा करने के मुद्दे पर भी बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस को जवाब दिया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देशहित में कार्य करने वाला संगठन है और यदि कोई सामाजिक संगठन उसके साथ मिलकर कार्यक्रम करता है, तो इसमें गलत कुछ भी नहीं है.

यह भी पढ़ें: दो घंटे की देरी ने ले ली जान, सदर अस्पताल में ब्लड नहीं मिलने से महिला की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फूटा गुस्सा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *