Jamtara: शनिवार को RSETI जामताड़ा में JSLPS (SHG) से जुड़ी महिलाओं के बीच राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को टीबी रोग के लक्षण, बचाव, जांच एवं उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही लोगों को टीबी के प्रति जागरूक होकर समाज से इस बीमारी को खत्म करने का संदेश दिया गया.

क्विज प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया उत्साह
कार्यक्रम में महिलाओं के लिए क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतियोगिता में अंकिता घोष ने प्रथम, जयश्री वास्की ने द्वितीय तथा अनुग्रहिता बारला हेंब्रम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.
ALSO READ: मजदूरी छोड़ समेकित खेती और बकरी पालन से आत्मनिर्भर बने जामताड़ा के प्रगतिशील किसान सुभाष महतो
इस अवसर पर आशीष चौबे एवं तरुण नंदी ने NTEP से जुड़ी विभिन्न जानकारियां साझा करते हुए नियमित जांच और समय पर इलाज के महत्व पर जोर दिया.
