रांची: नगड़ी में बनेगा आधुनिक पैकहाउस, मधुमक्खी पालन को मिलेगा डिजिटल प्लेटफॉर्म

Ranchi: उद्यानिकी विभाग की समीक्षा बैठक में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई अहम निर्देश...

रांची
नगड़ी में बनेगा आधुनिक पैकहाउस

Ranchi: उद्यानिकी विभाग की समीक्षा बैठक में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई अहम निर्देश दिए. उन्होंने मधुमक्खी पालन योजना के लिए अलग वेबसाइट बनाने को कहा, जिसमें किसानों की जानकारी, प्रगति और सफल किसानों की कहानियां साझा की जाएंगी.

शहद बिक्री और बाजार व्यवस्था पर जोर

मंत्री ने शहद और अन्य मधु उत्पादों की बेहतर बिक्री के लिए मजबूत मार्केट लिंकेज तैयार करने का निर्देश दिया. साथ ही हाईटेक नर्सरी और उद्यानिकी पार्क की स्थापना में तेजी लाने को कहा.

नगड़ी में बनेगा मॉडल पैकहाउस

नगड़ी में आधुनिक एकीकृत पैकहाउस और कृषि-प्रसंस्करण केंद्र बनाया जाएगा. यहां किसानों को ग्रेडिंग, पैकेजिंग, भंडारण और प्रसंस्करण की सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उनके उत्पादों को बेहतर बाजार और कीमत मिल सकेगी.

ALSO READ: लोहरदगा में दिनदहाड़े दुकानदार की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाश मौके से फरार

क्लस्टर मॉडल से बढ़ेगी खेती

मंत्री ने उद्यानिकी योजनाओं को क्लस्टर मॉडल में लागू करने और किसानों को तकनीक, प्रशिक्षण व बाजार से जोड़ने पर जोर दिया. साथ ही गोधन न्याय योजना के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *