Bokaro: दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस, बोकारो के सचिव राजन उपाध्याय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने ADEN से मुलाकात की. इस क्रम में रेलवे कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर ADEN का ध्यान आकृष्ट कराया गया. सभी विषयों पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए समस्याओं के समाधान एवं आवश्यक सुधार कार्यों को यथाशीघ्र कराए जाने की बात कही गई. वहीं, रेलवे कॉलोनी में नए सड़क निर्माण एवं कर्मचारियों के हित में किए जा रहे प्रयासों के लिए राजन कुमार उपाध्याय ने रेलवे कर्मचारियों की ओर से ADEN को बधाई दी.

कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा
बैठक में मुख्य रूप से रेलवे इंस्टिट्यूट के सचिव सुब्रत शाह, प्रदीप कुमार भोमिक, जीतेन गोराई, संदीप कुमार, अभिषेक कुमार, अविनाश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे. बैठक में कर्मचारियों के HRA संबंधी मामलों का रेलवे नियमों के अनुरूप यथाशीघ्र निपटारा करने की मांग की गई. कर्मचारियों द्वारा रेलवे क्वार्टरों से संबंधित दी जाने वाली शिकायतों का कम-से-कम समय में समाधान सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई. रेलवे कॉलोनी में नए सड़क निर्माण के साथ-साथ कॉलोनी के अंदर बने स्पीड ब्रेकर/ठोकरों पर सफेद पट्टी कराने की मांग उठाई गई, ताकि दुर्घटनाओं से बचाव हो सके. इसके अलावा कर्मचारियों की अन्य ज्वलंत समस्याओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई.
ALSO READ: कोडरमा: यात्रियों के लिए राहत, 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार
