लातेहार पुलिस की बड़ी कामयाबी: 5 लाख का इनामी सब-जोनल कमांडर शिव नारायण सिंह समेत दो नक्सली गिरफ्तार, 26 मामलों का हुआ खुलासा

Latehar: जिला पुलिस को उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसपी कुमार गौरव...

Latehar: जिला पुलिस को उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लाख के इनामी सक्रिय सब-जोनल कमांडर शिव नारायण सिंह उर्फ शिवा को गिरफ्तार किया है. यही नहीं, उसकी निशानदेही पर पुलिस ने संगठन के एक अन्य एरिया कमांडर सुकुलदेव उरांव को भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है.

गुप्त सूचना पर बनी टीम, धनकारा मोड़ से हुई पहली गिरफ्तारी

एसपी कुमार गौरव को लगातार यह इनपुट मिल रहा था कि जेजेएमपी का सब-जोनल कमांडर शिव नारायण सिंह उर्फ शिव सिंह उर्फ शिव जी उर्फ शिवा उर्फ कैला (उम्र करीब 27 वर्ष), अपने दस्ते के साथ लातेहार थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से लगातार भ्रमणशील है. इसी दौरान 22 मई को करीब दस बजे पुलिस को सटीक सूचना मिली कि शिव नारायण सिंह को धनकारा मोड़ की ओर जाते हुए देखा गया है.

सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर लातेहार थाना प्रभारी के नेतृत्व में तत्काल एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. टीम ने बिना वक्त गंवाए धनकारा मोड़ के पास घेराबंदी की और शिव नारायण सिंह को गिरफ्तार कर लिया.

Also Read: हजारीबाग में ट्रैफिक पुलिस का महा-अभियान, 150 वाहनों पर कसा शिकंजा

कबूलनामे के बाद दूसरा उग्रवादी भी दबोचा गया

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने सब-जोनल कमांडर शिव नारायण सिंह से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने कई उग्रवादी और आपराधिक घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. उसने पुलिस के सामने अपने संगठन के अन्य साथियों के राज भी उगले.

शिव नारायण की निशानदेही और बताए गए पते के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल लातेहार थाना क्षेत्र के सेमरियाटांड़ (तुपुखुर्द) में छापेमारी की. वहां से पुलिस ने जेजेएमपी के एक और उग्रवादी एरिया कमांडर सुकुलदेव उरांव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार उग्रवादियों का लंबा आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, इन दोनों उग्रवादियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. शिव नारायण सिंह उर्फ शिव सिंह उर्फ शिव जी उर्फ शिवा उर्फ कैला के खिलाफ लातेहार, चतरा और रांची जिले में हत्या, लेवी (रंगदारी) और उग्रवादी हिंसा के कुल 24 मामले दर्ज हैं, जबकि सुकुलदेव उरांव (एरिया कमांडर) के खिलाफ लातेहार जिले के विभिन्न थानों में दो मामले दर्ज हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *