Chakradharpur: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) चक्रधरपुर नगर द्वारा वीरा बाग में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ‘गुरु पूजन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत स्वयंसेवकों ने ध्वज प्रणाम के साथ पवित्र भगवा ध्वज के पूजन से की. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जमशेदपुर विभाग प्रचारक सत्यप्रकाश ने कहा कि व्यक्ति के मूल्यों में ह्रास आ सकता है, लेकिन तत्व में नहीं. उन्होंने कहा कि संघ में त्याग, समर्पण और राष्ट्रभावना के प्रतीक भगवा ध्वज को ही सर्वोच्च गुरु माना गया है.
सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण पर जोर
कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य और कुटुंब प्रबोधन जैसे विषयों पर विशेष चर्चा की गई. वक्ताओं ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए स्वयंसेवकों की सक्रिय भूमिका पर बल दिया. कार्यक्रम के दौरान यह निर्णय लिया गया कि स्वयंसेवक युवाओं को ‘पंच परिवर्तन’ विषयों से अवगत कराएंगे और समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे.
कई पदाधिकारी और स्वयंसेवक रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला सह संघचालक मनोज भगेरिया, नगर संघचालक इंद्रलाल विश्वकर्मा, नगर कार्यवाह सूरज महतो, जिला पर्यावरण संयोजक संदीप महतो, शारीरिक प्रमुख रूपेश महतो, तुषार कांति, जिला गोसेवा प्रमुख अभय ठाकुर, नगर प्रचारक विकास और राज रवानी उपस्थित रहे. इसके अलावा वरिष्ठ स्वयंसेवक अशोक षाड़ंगी, मालती गिलुवा, शशि भूषण सामड, डॉ. विजय सिंह गागराई, अमित गिलुवा, निताई मंडल और रवि बांकुरा सहित कई स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में भाग लिया.
ALSO READ: AI की दुनिया के सिकंदर: Cloud ,Chatgpt और gemini के अजीबोगरीब नामों के पीछे का दिलचस्प राज
