Palamu: भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश द्वारा जारी नई प्रदेश कार्यसमिति की सूची में भाजपा नेता अविनाश कुमार वर्मा को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है. इस जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने खुशी जताते हुए पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा द्वारा जारी सूची में प्रदेश कार्यसमिति के लिए बाबूलाल मरांडी समेत 103 सदस्यों को शामिल किया गया है. वहीं स्थायी आमंत्रित सदस्यों में कड़िया मुंडा सहित 12 सदस्यों और विशेष आमंत्रित सदस्यों में कमाल खान सहित 23 नेताओं को स्थान दिया गया है. इसके अलावा सभी सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, राष्ट्रीय कार्यसमिति एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों को पदेन सदस्य बनाया गया है.
अविनाश कुमार वर्मा ने जताया आभार
लगातार तीसरी बार विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर अविनाश कुमार वर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया. उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों का भी धन्यवाद दिया. अविनाश कुमार वर्मा ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और संगठन की मजबूती के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करते हुए कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं पर भी खरा उतरेंगे.
