रांची: छेड़खानी, अपहरण का प्रयास करने का आरोपी सेना का जवान गया जेल

Ranchi: कॉलेज से लौट रही छात्रा से छेड़खानी, अपहरण का प्रयास करने का आरोपी सेना के जवान विनय को लालपुर थाना की...

Ranchi: कॉलेज से लौट रही छात्रा से छेड़खानी, अपहरण का प्रयास करने का आरोपी सेना के जवान विनय को लालपुर थाना की पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया. वह नामकुम स्थित राजपुताना राइफल का जवान है. उसने शनिवार को करमटोली के प्रोफेसर कॉलोनी में शुक्रवार को कॉलेज से घर लौट रही 23 वर्षीय एक आदिवासी छात्रा के साथ छेड़खानी और उसे जबरन अगवा करने के प्रयास कर रहा था. छात्रा ने शोर मचाया तो लोगों ने उसे पकड़ कर लालपुर पुलिस के हवाले कर दिया था. सेना के जवान की सारी हरकत सीसीटीवी में कैद हो गयी है. सीसीटीवी फुटेज के अनुसार सेना का जवान विनय छात्रा को जबरन खींच कर सुनसान स्थान पर एक बाउंड्री के किनारे ले गया था और अश्लील हरकत कर रहा था.

यह भी पढ़ें: रिटायर्ड कर्नल ने महिला से की छेड़खानी और अश्लील हरकत, विरोध करने पर दंपती को रॉड से हमला

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *